Business Updates

Jagran.com Breaking World Hindi News

Jagran.com Breaking Sports Hindi News

Showing posts with label cricket news in hindi. Show all posts
Showing posts with label cricket news in hindi. Show all posts

Monday, 2 April 2012

Nupur Mehta has Decided to Send Legal Notice to Sunday Times - Dainik Jagran


बॉलीवुड अभिनेत्री व मॉडल नूपुर मेहता ने द संडे टाइम्स को कानूनी नोटिस भेजने का फैसला किया है। ब्रिटिश अखबार ने उन पर मैच फिक्सिंग में लिप्त होने का आरोप लगाया था। उन्होंने दीवानी और आपराधिक मानहानि का दावा पेश करने के विकल्प भी खुले रखे हैं।
नूपुर के वकील गौरांग कांत ने कहा, हम अखबार को कानूनी नोटिस भेज रहे हैं और देखेंगे कि हमें किस तरह का जवाब मिलता है। इसके बाद हम आगे की कार्रवाई करेंगे और एक पखवाड़े के अंदर दीवानी और आपराधिक मानहानि का मामला दायर करेंगे। नूपुर तब सुर्खियों में आई, जब मैच फिक्सिंग मामलों में उनका नाम सामने आया। वह बॉलीवुड की दो फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि फिक्सिंग की खबर में अखबार ने जो फोटो इस्तेमाल की थी, वह उनकी थी।
नूपुर अपने इस बयान पर कायम हैं कि वह इंग्लैंड में 2009 टी-20 विश्व कप में श्रीलंका के पूर्व कप्तान तिलकरत्ने दिलशान के साथ घूमने गई थीं। उन्होंने कहा, मैंने दिलशान के बारे में कभी झूठ नहीं बोला। संडे टाइम्स ने लिखा कि मैं उनके साथ डेट पर जाती थी, इसलिए मुझे सब साफ करना पड़ा। वर्ना मैं नाम नहीं बताने की नीति पर विश्वास करती हूं।

For more Cricket News in Hindi Please visit www.jagran.com

Wednesday, 28 March 2012

Mumbai Indian IPL 2012:- Tendulkar Will Be Available For Entire IPL


मुंबई। अंतरराष्ट्रीय महाशतक जमाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का पांव के अंगूठे में चोट के कारण चार अप्रैल से शुरू होने जा रही इंडियन प्रीमियर लीग [आईपीएल] में खेलना संदिग्ध है। तेंदुलकर एक बार फिर दर्द कर रही अपनी चोट पर विशेषज्ञों से राय के लिए लंदन चले गए हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस का कहना है कि तेंदुलकर आईपीएल में जरूर खेलेंगे।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने बताया, 'हां सचिन तेंदुलकर अपने पांव के अंगूठे की चोट को दिखाने के लिए डाक्टर के पास लंदन गए हैं। सचिन के पैर के अंगूठे में काफी समय से दर्द था लेकिन वे लगातार खेलते रहे। यह अभी नहीं कहा जा सकता है कि वे कब वापस आएंगे। हो सकता है अंगूठे की सर्जरी की जरूरत पडे़।' इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले के पहले ही दिन सचिन तेंदुलकर की गत उपविजेता टीम मुंबई इंडियंस को चेन्नई में पिछले विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से खेलना है। टीम के प्रवक्ता ने कहा, 'मैं दृढ़ता से कह सकता हूं कि सचिन तेंदुलकर [मुंबई इंडियंस के कप्तान] आईपीएल के लिए उपलब्ध रहेंगे। वह लंदन महज परामर्श के लिए गए हैं। 31 मार्च को उनके लौटने का कार्यक्रम है इसलिए किसी भी तरह के आपरेशन का सवाल ही नहीं उठता।' उन्होंने कहा, 'वह दो अप्रैल को चेन्नई में होने वाले शुभारंभ समारोह में उपलब्ध रहेंगे। साथ ही गत चैंपियन चेन्नई के साथ होने वाले टूर्नामेंट के पहले मैच में भी खेलेंगे।'
सचिन तेंदुलकर इसी कारण कल रात बीसीसीआई द्वारा राहुल द्रविड़ के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में नहीं आ पाए क्योंकि वे इंग्लैंड के लिए रवना हो चुके थे। हालांकि उनकी अनुपस्थिति को लेकर कई कयास भी लगाए जा रहे हैं। देश के सबसे रईस उद्योगपति मुकेश अंबानी द्वारा सचिन तेंदुलकर के शतकों का महाशतक जड़ने पर सम्मान समारोह में द्रविड़ भी नहीं आए थे और अब द्रविड़ के लिए आयोजित पार्टी में सचिन की शिरकत ने कई सवाल जरूर खड़े कर दिए। पर हो सकता है कि यह महज संयोग ही हो।

For More Cricket News in Hindi Please Visit www.jagran.com