Business Updates

Jagran.com Breaking World Hindi News

Jagran.com Breaking Sports Hindi News

Showing posts with label Dog. Show all posts
Showing posts with label Dog. Show all posts

Friday, 4 July 2014

Chinese pet dog is a smoking addict

चीन में एक धूमपान की लत के शिकार आदमी का पालतू कुत्ता भी उसी के नक्शेकदम पर चलने लगा है। कुत्ते को भी नशे की ऐसी लत लग गई है कि सोने से पहले वह एक सिगरेट जरूर पीता है।

कुत्ते का नाम मीया है। इसके मालिक लियू ने बताया कि पिछले साल पालतू बनाए जाने के बाद धीरे-धीरे कुत्ते को नशे की लत लग गई। वह हमेशा अपने मालिक के साथ रहता था। उसके सिगरेट के धुंए का आनंद लेता था। मीया को खासतौर पर युक्सी सिगरेट पसंद है। उसके मालिक की पसंदीदा सिगरेट ब्रांड यही है। हालांकि अब लियू अपने कुत्ते के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। वह चाहता है कि उसके कुत्ते की यह आदत जल्द से जल्द छूट जाए। 

Source: Hindi News

Friday, 17 January 2014

Find my dog and get unique award

ओहियो। गुमशुदा व्यक्ति का पता बताने पर उचित ईनाम दिए जाने के इश्तिहार आमतौर हम अखबारों में पढ़ते हैं। लेकिन यहां एक महिला ने अपना खोया हुआ कुत्ता वापस पाने के लिए अनोखा इश्तिहार दिया है। इसके मुताबिक जो भी सज्जन उसके कुत्ते को तलाश कर लाएगा उसे ईनाम में बीयर और सिगरेट दी जाएगी।

ऐसा करने की वजह लोगों को इश्तिहार के प्रति आकर्षित करना है, जिससे लोग जल्द से जल्द उसके खोए हुए कुत्ते का पता बता सके। इतना ही नहीं महिला की यह तरकीब कारगर भी होती दिख रही है, क्योंकि कई लोगों ने महिला से संपर्क करते हुए कुत्ते के रूप-रंग के बारे में व्यक्तिगत तौर पर जानने की इच्छा जताई है। 

Source: Hindi News

Thursday, 16 January 2014

Dog drove the owner car

न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक शरारती कुत्ते की हरकतों ने उसके मालिक को सांसत में डाल दिया। शिहुआहुआ नस्ल का कुत्ता अपने मालिक की कार चलाकर सड़क पर ले गया और दूसरी कार को जोरदार टक्कर दे मारी। 


स्पोकेन के रहने वाले जेसन मार्टिनेस ने बताया, दुकान में जाने से पहले मैं अपने कुत्ते टॉबी को कार में ही छोड़ गया था। उसने पता नहीं कैसे कार का गियर हटा दिया और उसे चलाने लगा। टॉबी कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और आगे रेड लाइट पर खड़ी एक महिला की कार को टक्कर मार दी। न्यूयॉर्क डेली न्यूज की खबर के मुताबिक, इस अजीबोगरीब दुर्घटना में कार के टायरों को ही नुकसान पहुंचा है। रेड लाइट पर अपनी कार में बैठी महिला ने बताया, मैंने देखा तो कार में कोई नहीं था। बस एक कुत्ता स्टेयरिंग के ऊपर से झांक रहा था। मैंने आजतक किसी कुत्ते को कार चलाते हुए नहीं देखा। टॉबी के मालिक मार्टिनेज को इस दुर्घटना के बारे में तब पता चला जब एक व्यक्ति ने दुकान में जाकर बताया कि एक गोल्डन कार का एक्सीडेंट हो गया है। 

Source: Hindi News