Business Updates

Jagran.com Breaking World Hindi News

Jagran.com Breaking Sports Hindi News

Showing posts with label odd news. Show all posts
Showing posts with label odd news. Show all posts

Monday, 25 August 2014

World's most pierced man

रिकॉर्ड बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते पर 57 वर्षीय जर्मन निवासी रॉल्फ बुखोल्ज का किस्सा सबसे अलग है। उनके नाम अपने शरीर में सबसे अधिक जगह छिदवाने का विश्व रिकार्ड है और उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज है। रॉल्फ के चेहरे और माथे पर कुल 453 छिद्र है जिनमें उन्होंने रिंग या स्टड डाल रखा है। चेहरे के अलावा उन्होंने गुप्तांगो में भी छिद्र करा रखे हैं। बहरहाल खबर यह है कि इस व्यक्ति को गल्फ देश दुबई ने अपने यहां आने से रोक दिया है।

रॉल्फ बुखोल्ज को दुबई के एक होटल फेयरमेंट स्थित नाईट क्लब सर्क ला सोईर ने आमंत्रित किया था पर उन्हें दुबई हवाई अड्डे पर ही रोक लिया गया और वापस भेज दिया गया। रॉल्फ का इस कल्ब में कार्यक्रम तय था. यह क्लब अजीबो-गरीब कार्यक्रम करवाने के लिए जाना जाता है। यह क्लब 2011 में खुला था और अपने लंदन ब्रांच की तरह लेट नाईट पार्टी करने वालों को कुछ हटकर मनरोंजन कराने की कोशिश करता रहता है।

कल्ब के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर जैद लहाउद ने कहा, हम हमेशा कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन हम सरकारी कानून और हुक्म भी मानेंगे. उसने आगे कहा कि रॉल्फ का ना आना हमारे लिए शर्म की बात है। सरकारी अधिकारियों ने उसे वापस भेजने के पीछे कोई तर्क नहीं दिया।

Source: Hindi News

Friday, 22 August 2014

know why Boy with giant hands shunned from school?

आठ वर्षीय कलीम को एक असाधारण बीमारी है, जिसमें उस हाथ खासतौर पर पंजों का आकार असाधारण रूप से बढ़ गया है। उसके एक हाथ का वजन लगभग आठ किलो है ये 13 इंच के हैं, जो साधारण बचे के हाथ की तुलना में कई गुना बड़े हैं। कलीम की इस बीमारी को देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं। इस बीमारी के चलते उसे स्कूल से भी निकाल दिया गया। टीचर्स कहती हैं कि अन्य बच्चे को उसके हाथों से डर लगता है।

दिल्ली के निकट एक गांव में रहने वाले कलीम की मां हालीमा का कहना है कि जब वह पैदा हुआ था, तब उसके हाथ साधारण बच्चे के हाथ की तुलना में दोगुना बड़े थे। माता-पिता उसके इलाज के लिए धन जुटाने के लिए यादा मेहनत कर रहे हैं।

दिल पर हो सकता है असर

डॉक्टरों का कहना है कि असामान्य रूप से हाथ बड़े होने की इस बीमारी को हमरटोमा कहा जाता है। हालांकि कलीम के मामले में बिना जेनेटिक जांच किए कारण बताना मुश्किल है। बीमारी के बावजूद उसका स्वास्थ्य ठीक रहता है, लेकिन लगातार बढ़ रहे हाथों से उसके हृदय पर असर पड़ सकता है।

क्रिकेट फैन है कलीम

कलीम ने बताया कि मुझे रोजाना कपड़े पहनने जैसे साधारण कार्य करने में दिक्कत होती है, लेकिन मैं अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलता हूं जो मुझे बहुत पसंद है। हालांकि डॉक्टरों को मुझे ऑपरेट करना हो तो वो केवल इंजेक्शन से ही करें, न की सर्जरी से। छोटे से ऑपरेशन से मुझे परेशानी नहीं होगी।

Source: Hindi News

Wednesday, 20 August 2014

Police report was registered for neutralizing poison

यहां एक महिला ने आत्महत्या के प्रयास में विफल होने पर एक कीटनाशक बनाने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। हुआ यूं कि अपने जीवन से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या करने का निश्चय किया। मरने के लिए उसने घर में ही रखे कीटनाशक को पी लिया। 

काफी देर तक भी जब उस जहर का महिला के ऊपर कोई असर नहीं दिखा तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह फौरन दुकानदार के पास गई और कीटनाशक की पड़ताल की तो पता चला कीटनाशक मिलावटी था। 

महिला ने फौरन पुलिस स्टेशन जाकर इस बात की रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही इस बात को भी दर्ज कराया कि नकली कीटनाशक के चलते वह जिंदा बच गई। हालांकि पुलिस स्टेशन में कंपनी पर नकली कीटनाशक बनाने के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ महिला पर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला भी दर्ज किया गया .

Source: Hindi News

Tuesday, 19 August 2014

The Traffic Jam by chicken

भारतीय शहरों में आवारा मवेशियों की वजह से ट्रैफिकजाम होना आम बात है पर ऐसा ही कुछ अमेरिका जैसे देश में हो जाए तो...और वह भी मुर्गे की वजह से। अमेरिका के ओरेगन प्रांत में एक सड़क पर तब जाम की नौबत आ गई जब सड़क पार कर रहे एक मुर्गे को रास्ता देने के लिए वाहनों को रुकना पड़ा।

एक ओरेगन निवासी ने पुलिस को कॉल करके बताया कि एक मुर्गे की वजह से ट्रैफिक बहुत धीमा हो गया है क्योंकि मुर्गा सड़क पार करने के लिए काफी वक्त ले रहा है। पहले तो पुलिस को लगा कि कोई मजाक कर रहा है लेकिन कॉलर ने पुलिस को आश्वस्त किया कि यह कोई प्रैंक कॉल नहीं है और वाकई मुर्गे द्वारा सड़क के बीचो-बीच जाने और फिर बेहद धीमी गति से रोड क्रॉस करने के प्रयास के कारण गाडि़यां लगभग रूक गई हैं।

हालांकि पुलिस जबतक बताए गए स्थान पर पहुंची मुर्गा वहां से फुर्र हो चुका था लेकिन मुर्गे द्वारा सड़क पार करने की इस अजीबोगरीब घटना पर लोग तरह-तरह के चुटकले शेयर कर रहें हैं पर स्थानीय पुलिस का कहना है कि जानवरों द्वारा सड़क पार करने की घटना मजाक का विषय नहीं है। इस बार भले ही कोई दुर्घटना नहीं हुई पर ऐसे हालात कभी भी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं। 

Source: Hindi News

Friday, 8 August 2014

Unique way of identifying girls

एक साल की तीन छोटी जुड़वां बच्चियों की परवरिश उनके माता-पिता के लिए सिरदर्द बन गई। दरअसल उन तीनों की शक्लें आपस में अभी इतनी मिलती-जुलती है कि वह भी धोखा खा जाते हैं। 

इस चक्कर में गलत पहचान के चलते एक बच्ची दिन में चार बार दूध पाती और दूसरी भूखी रह जाती। 

रोज इस तरह की परेशानियों से तंग आने के बाद समस्या से निपटने के लिए उन्होंने एक नायाब तरीका खोज निकाला है। अब उन्होंने उन तीनों के पैरों के अंगूठे के नाखूनों पर अलग-अलग रंगों की नेलपॉलिश लगानी शुरू कर दी है। ऐसा करने से पहचानने के संकट से काफी हद तक उनको निजात मिल गई है।

Source: Hindi News

The Internet goes ape over a monkey selfie and the copyright battle it sparked

बंदर ने खींची सेल्फी, फोटो पर विवाद सेल्फी लेना आज एक फैशन बन गया है, सिर्फ हम, आप और बड़े सितारे ही सेल्फी के शौकीन नही है बल्कि जानवर भी इसके शौकीन बन गये हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि एक बंदर और फोटोग्राफर में सेल्फी की वजह से विवाद हो गया है।

न्यूयॉर्क इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर तीन साल पहले एक बंदर (ब्लैक मकैक, इंडोनेशिया में पाए जाने वाली बंदरों की एक प्रजाति है) द्वारा ली गई एक सेल्फी पर विकीपीडिया और जिस कैमरे से सेल्फी ली गई थी उसका मालिक फोटोग्राफर दोनों अपना-अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। फोटोग्राफर डेविड स्लेटर का दावा है कि यह तस्वीर उनके कैमरे से ली गई है और विकीपीडिया इसे अपने पेज से हटा दे। जबकि विकीपीडिया ने इस सेल्फी को यह कहते हुए हटाने से इनकार कर दिया है कि क्योंकि यह तस्वीर बंदर ने ली थी।

विकीपीडिया के मुताबिक इस तस्वीर की कॉपीराइट उस बंदर के पास है न कि उस फॉटोग्राफर के पास विकीपीडिया ने अपनी बेवसाइट पर लिखा है, इन तस्वीरों को पब्लिक डोमेन में इसीलिए रखा गया कि इसे इंसान ने नहीं खींचा और इसलिए कोई कॉपीराइट भी नहीं बनता है। 

Source: Hindi News

Tuesday, 5 August 2014

This unique method of protest

भले ही लोग सेहत बनाने के लिए सेब का सेवन करते हों, लेकिन अब कुछ लोग सेब खाकर विरोध जता रहे हैं। यह सुनने में अजीब जरूर लग सकता है लेकिन आजकल पोलैंड के निवासियों ने रूस के प्रति अपना विरोध दर्ज कराने के लिए यही रास्ता निकाला है। इसकी वजह रूस द्वारा पोलैंड के खाद्य पदाथरें के आयात पर रोक लगाना है। विरोध की इस मुहिम को लेकर फेसबुक पर सेब खाओ, पुतिन को चिढ़ाओ स्लोगन के साथ एक पेज बनाया गया है, जिस पर लोग सेब खाते हुए अपनी तस्वीरें डाल रहें हैं। अब तक इस पेज को 17 हजार लोगों द्वारा पसंद किया जा चुका है। इतना ही नहीं पोलैंड के आम नागरिक के साथ इसमें वहां के कृषि मंत्री भी जुड़ चुके हैं। 

Source: Hindi News

Chinese mystery river appeared in red

हर किसी का सपना होता है वादियों में घर हो, सामने ही खूबसूरत फूलों से खिला हरा-भरा पार्क और उससे साथ ही कल-कल बहती एक साफ-सज्जल नदी। सचमुच ऐसे किसी घर में रहने वाला खुद को शायद दुनिया का सबसे खुशनसीब मान बैठे। खिड़की पर खड़े हों तो हवा की गति के साथ मंद-मंद बहता नदी का वह साफ, नीला पानी देखना किसी को भी स्वर्ग की अनुभूति दे सकता है। ऐसी जगह सिर्फ सपनों में नहीं, हकीकत में भी होती है। ऐसी बातें सुनकर या पढ़कर एक बार हर किसी के मन जरूर ये खयाल आता है कि काश! हम भी दुनिया की भीड़-भाड़ से दूर ऐसे किसी खूबसूरत घर में रह पाते। शायद यह खयाल अभी आपके भी मन में आ रहा हो। पर यह खूबसूरती कभी आपको डरा भी सकती है।

सोचिए अगर किसी दिन आप उठे, अलसाए हुए उठकर खिड़की पर खड़े हुए कि सामने यह क्या..नदी का पानी लाल! यह कैसे हो गया! वह भी किसी छोटे से दायरे में नहीं बल्कि पूरा का पूरा नदी का पानी ही लाल है। शायद आप भय के मारे वहां से भाग ही जाएं। पर चीन में जिस जगह की कहानी हम यहां बता रहे हैं वहां के लोगों के पास भागने का भी कोई रास्ता नहीं।

वेनझोऊ पूर्वी चीन का एक जाना-माना शहर है। तीन ओर से पहाडि़यों से घिरे इस शहर के सामने प्रशांत महासागर है। वेनझोऊ में एक नदी भी है। एक सप्ताह पहले तक नदी का पानी आम नदियों की तरह ही साफ और नीले रंग का था। लेकिन अभी एक सप्ताह के अंदर ही वह अचानक खून की नदी में बदल गई है। डरने की कोई बात नहीं, उसमें किसी का खून नहीं बहा लेकिन हां, आश्चर्य की बात जरूर है क्योंकि एक सुबह लोगों ने देखा तो नदी का पानी खूनी लाल था। रातों रात पानी का रंग कैसे बदला यह किसी को नहीं पता। अभी इसकी जांच चल रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह 5 बजे तक पानी साफ था लेकिन 6 बजते-बजते अचानक पानी का रंग लाल हो गया। इसके आस-पास कोई केमिकल इंडस्ट्री भी नहीं है और इसमें किसी तरह का रासायनिक कचरा भी बहाया नहीं जाता।

इसलिए इस कारण इसका रंग लाल होने की कोई संभावना नहीं है। हां, नदी के पास फूड कलरिंग कंपनी, कपड़ों की शॉप और पेपर मैनुफैक्चर कंपनियां जरूर हैं। इसलिए इसमें रंग मिले होने का शक भी जताया जा रहा है। पर्यावरण रक्षा अधिकारी पानी का सैंपल जांच के लिए ले गए हैं। शुरुआती जांच में अभी तक रंग बदलने का कोई कारण सामने नहीं आया है और यह एक रहस्य बना हुआ है।

हालांकि चीन में यह कोई नहीं बात नहीं है। इससे पहले भी 2011 में जिआन नदी और 2012 में इसी तरह यांगचे नदी के पानी का रंग अचानक बदल गया था। जिआन नदी का रंग बदलने के पीछे का कारण किसी डाई कंपनी का अनाधिकृत तरीके से लाल रंग की डाई को पानी में बहाया जाना था। पर यांगचे नदी के पानी का रंग बदलने के पीछे कई कारण थे जिनमें एक था बारिश के बाद नदी के पानी में गाद (पानी के बहाव से लाई हुई मिट्टी या रेत) का मिलना। इसलिए संभव है वेनझोऊ की इस नदी के पानी का रंग बदलने के पीछे भी ऐसा कोई कारण रहा हो। फिलहाल यह लोगों में कौतुहल और रहस्य का विषय बना बना हुआ है। 

Source: Hindi News

Friday, 1 August 2014

Teeth can give clues about where you came from

The discovery led by University of Florida geology researcher George D Kamenov could help police solve cold cases.
   
For instance, if an unidentified decomposed body is found, testing the lead in the teeth could immediately help focus the investigation on a certain geographic area.
   
That way, law enforcement can avoid wasting resources checking for missing persons in the wrong places.
   
"We can use this pollution signal to figure out where these people came from," he said.
   
Lead is composed of four variants, called isotopes. The amount of those isotopes fluctuates in different rocks, soils and ores - and, therefore, regions of the world.
   
Mining and other pollution-causing activities release that lead into the environment and it accumulates in children's bodies as they grow because kids inhale dust and ingest soil when they put their hands in their mouths.
   
Tooth enamel, which develops during childhood, locks in the lead signals and preserves them.
   
"When you grow up, you record the signal of the local environment. If you move somewhere else, your isotope will be distinct from the local population," Kamenov said.
   
Even different teeth can reveal certain facts.
   
First molar enamel is finished forming by age three, so it provides information about birth and toddler years.
   
Incisor and canine enamel starts later and finishes around age five, so it gives insight into early childhood. The third molar enamel does not start forming until age eight, so it indicates late childhood residences.
   
Lead analysis can also tell what time period a body is from.
   
Modern and historical teeth have different signals, according to the study. The natural composition of lead changed over the past century because of mining and the use of leaded gasoline, so there's a clear distinction between modern and historical human exposure.
   
Using that information, archaeologists can identify early European bodies in New World areas.
   
"You can go back in time, look at archaeological sites and try to reconstruct human migration," Kamenov said.
   
The study was published in the journal Science of The Total Environment.

Read more Latest News from Odd News

Monday, 28 July 2014

Humpty and Dumpty Were separated

अंग्रेजी की विश्वविख्यात कविता हम्प्टी-डम्प्टी सैट ऑन ए वॉल के अमर पात्र हम्प्टी-डम्प्टी अब कम से कम एक महीने के लिए बिछड़ गए हैं। दरअसल ओरेगन प्रांत में प्रसिद्ध रचनाओं व दंत कथाओं पर आधारित एक थीम पार्क है। दो पर्यटक इसमें मौजूद हम्प्टी-डम्प्टी की मूर्तियों को कैमरे में कैद करने के लिए पार्क की दीवार पर कूदकर चढ़ गए। लेकिन, बालू और कंक्त्रीट की बनी करीब चालीस साल पुरानी दीवार बोझ सह न सकी और भरभराकर ढह गई। इसके चलते दीवार से सटकर खड़ी हम्प्टी-डम्प्टी में से हम्प्टी की प्रतिमा भी टूटकर बिखर गई। बहरहाल, हम्प्टी की नई प्रतिमा बनाने में कम से कम एक माह लगेगा और तब तक दुनिया के सभी बच्चों को याद कविता हम्प्टी-डम्प्टी सिट ऑन ए वॉल के काल्पनिक ही सही, मगर अमर पात्र डम्प्टी को रहना होगा हम्प्टी के बगैर। 

Source: Hindi News

Wednesday, 16 July 2014

Pizza in Rs one crore

पिज्जा खाने के चक्कर में एक व्यक्ति को जिंदगी भर का सबक मिल गया। उसने एक शाम बाहर से पिज्जा का ऑर्डर किया। पिज्जा आने पर क्त्रेडिट कार्ड से बिना चेक किए पेमेंट कर दिया।

दूसरे दिन जब बाजार गया तो सामान लेने के बाद भुगतान करने के दौरान कार्ड में बैलेंस जीरो होने की बात पता चली। यह सुनते ही उसके पैरों तले जमीन सरक गई क्योंकि उसके क्त्रेडिट कार्ड की सीमा एक लाख अस्सी हजार डॉलर (तकरीबन एक करोड़ रुपये) थी। फौरन उसने बैंक वालों को फोन किया तो पता चला कि पिज्जा वाले को भूलवश 18 डॉलर (तकरीबन एक हजार रुपये) के बजाय एक लाख अस्सी हजार डॉलर का पेमेंट हो गया। लिहाजा अकाउंट खाली हो चुका है। हैरान-परेशान उस व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई और दो दिन बाद कार्ड में पैसे वापस लौटे। 

Source: News in Hindi

Wednesday, 9 July 2014

Huge amount of money transferred accidentally into another account

पार्टी तो बस बहाना है, लड़कियों को तो बस मौका चहिए तैयार होने का। लड़की दुनिया के किसी भी कोने की हो, वहां का कल्चर, वहां के रीति-रिवाज चाहे जैसे भी हों लेकिन इनका सजना-संवरना हर जगह होता है। खूबसूरत दिखने और दूसरों से अपनी खूबसूरती की तारीफ पाने के लिए वे क्या-क्या नहीं करतीं।

दुनिया भर में ब्यूटी प्रोडक्ट्स की फलती-फूलती बड़ी रेंज इसका गवाह है। इन खूबसूरत महिलाओं की खोज में मिस व‌र्ल्ड, मिस यूनिवर्स और जाने कितनी-कितनी सौंदर्य प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं में एक तरफ जहां खूबसूरती को प्राइज दिया जाता है वहीं एक ऐसी भी जगह है जहां इसके ठीक उलट खूबसूरत दिखने के कारण एक महिला को कई हजार डॉलर का हर्जाना भुगतना पड़ा।

मिशेल हचिंग्स के बैंक अकाउंट में 85000 डॉलर थे। वह मार्केट गई और कुछ डिजायनर हैंड बैग्स, शूज, सन ग्लासेस और एसेसरीज खरीद लाई। इसके बाद मिशेल की मुश्किलें बढ़ गईं। नौबत जेल जाने तक की आ गई।

दरअसल हुआ यह कि सेंट्रल इंग्लैंड की लिकफील्ड काउंसिल से भूलवश 85000 डॉलर मिशेल के अकाउंट में ट्रांसफर हो गए। इतने पैसे होने पर मिशेल ने कोई छानबीन करने की जरूरत नहीं समझी और मार्केट से महंगी चीजें खरीद आईं। बाद में कोर्ट ने जब मिशेल को इसकी कीमत अदा करने के एवज में जेल जाने की शर्त रखी तो मिशेल काउंसिल के पैसे लौटाने को राजी हो गईं लेकिन लौटाते हुए उसका जो बयान था वह बड़ा अनोखा है। मिशेल का कहना है कि वह बेहद खूबसूरत है इसलिए जानबूझकर उसे गलत तरीके से सजा देने की कोशिश की गई है। 

Source: Hindi News

Tuesday, 8 July 2014

For sale a entire village in the italian alps

ऑनलाइन खरीदारी के इस जमाने में लोग कुछ भी बेचने से नहीं चूक रहे हैं। यहां के एक पर्वतीय क्षेत्र के कई निवासियों ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ईबे पर अपने छोटे से गांव को बेचने की पेशकश की है। 

क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि यह क्षेत्र निवेशकों की पहुंच से दूर रहा है, जिसके चलते इस खूबसूरत वादी तक सुविधाएं और पर्यटक नहीं पहुंचते हैं। इस गांव की कीमत 2.5 करोड़ रुपये के करीब रखी गई है। साथ ही खरीदने वालों के लिए यह शर्त रखी गई है कि खरीदने के बाद वह इस क्षेत्र की परंपरा को बनाए रखें, जो यहां की पहचान है। 

लोगों को पूरी उम्मीद है कि अपने आप में इटली के इतिहास के कई पन्नों के समेटे होने के कारण यह क्षेत्र पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ, यहां रहने वालों के लिए भी रोजगार के नए अवसर लेकर आएगा।

Source: Hindi News

Saturday, 5 July 2014

Girl smells like fish

कस्तूरी हिरण के बारे में शायद सुना हो आपने, कहते हैं इस हिरण की नाभि से एक ऐसी खुशबू निकलती है जो सबको उसकी ओर खींच ले जाती है। शायद कभी वह आपके पास रहे तो आपके डियो और परफ्यूम का खर्च बच जाए। उस हिरण को आजतक किसी ने देखा तो नहीं लेकिन सोचिए अगर वह हिरण किसी लड़की के रूप में आपके घर आ जाए तो..? और..और..वह कस्तूरी लड़की खुशबू की बजाय बदबू देती हो..तो? शायद आप संशय में हों कि कस्तूरी हिरण लड़की के रूप में कैसे बदल सकता है और अगर बदल भी जाए तो उसकी खुशबू बदबू में कैसे बदल सकती है। कस्तूरी हिरण का हमें भी नहीं पता लेकिन जिस लड़की के बारे में हम आगे बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप जरूर हैरत में पड़ जाएंगे.क्या ऐसा भी होता है! पर दुनिया में कुछ भी संभव है..ऐसा भी हो सकता है!

22 साल की कैसी ग्रेव्स पेशे से गायिका हैं और लंदन में रहती हैं। खूबसूरत हैं, दिलकश अंदाज है, आवाज भी अच्छी है, दिमाग से भी सही सलामत हैं लेकिन कोई फिर भी उनके पास नहीं आता, यहां तक कि उनकी बहन भी नहीं। आप पूछेंगे क्यों? जवाब कस्तूरी हिरण की कहानी में ही छुपा है।

दरअसल ग्रेव्स के शरीर से एक अजीब सी गंध आती है जो कोई भी बर्दाश्त नहीं कर पाता। आप सोचेंगे कि गंध तो हर किसी शरीर में होती है तो इसमें नया क्या है? नया है, और वह यह कि ग्रेव्स की गंध उसके पसीने की नहीं है बल्कि उसके शरीर से हमेशा निकलने वाली मछली की गंध है। यह गंध इतनी ज्यादा होती है कि भले ही वह तुरंत नहाकर ही क्यों न आए लेकिन उसके शरीर से मछली की यह बदबू आती रहती है। यह बदबू इतनी ज्यादा होती है कि डियोड्रेंट या परफ्यूम से भी कोई फर्क नहीं पड़ता। वह जिस कमरे में होती है उसमें मछली की बदबू आने लगती है। इस कारण बचपन में ग्रेव्स की मां ने उसे स्कूल भी नहीं भेजा क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि बच्चे ग्रेव्स का मजाक उड़ाएं और वह अवसाद में जाए।

पर ग्रेव्स के शरीर में ऐसा क्या है? क्या वह जलपरी है? नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है. ग्रेव्स को ट्राइमिथाइलमिनुरिया (टीएमएयू) नाम की बीमारी है जो फिश ओडर सिंड्रोम के नाम से भी जानी जाती है। यह एक रेयर प्रकार का चपापचय विकार है जिसके कारण शरीर खाने के माध्यम से शरीर में पहुंचने वाली ट्राइमिथाइलमाइन को तोड़ नहीं पाती है और शरीर से मछली की गंध आती है।

इस बीमारी का एकमात्र इलाज है कि खाने की कुछ चीजों जिनमें टीएमएयू होते हैं, खाने में परहेज किया जाए। फिश, एग योक, दलहन, रेड मीट, मछली, बींस जैसी चीजों में टीएमएयू होता है और इस कारण फिश ऑर्डर सिंड्रोम से पीडि़त लोगों को इन चीजों से परहेज करना पड़ता है। 

Source: Hindi News

Friday, 4 July 2014

Chinese pet dog is a smoking addict

चीन में एक धूमपान की लत के शिकार आदमी का पालतू कुत्ता भी उसी के नक्शेकदम पर चलने लगा है। कुत्ते को भी नशे की ऐसी लत लग गई है कि सोने से पहले वह एक सिगरेट जरूर पीता है।

कुत्ते का नाम मीया है। इसके मालिक लियू ने बताया कि पिछले साल पालतू बनाए जाने के बाद धीरे-धीरे कुत्ते को नशे की लत लग गई। वह हमेशा अपने मालिक के साथ रहता था। उसके सिगरेट के धुंए का आनंद लेता था। मीया को खासतौर पर युक्सी सिगरेट पसंद है। उसके मालिक की पसंदीदा सिगरेट ब्रांड यही है। हालांकि अब लियू अपने कुत्ते के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। वह चाहता है कि उसके कुत्ते की यह आदत जल्द से जल्द छूट जाए। 

Source: Hindi News

Wednesday, 2 July 2014

Man wore pasta strainer in gun license photograph

पुलिस और गुस्साई भीड़ से हर कोई बचना चाहता है खासकर ऑस्ट्रेलियन और अमेरिकन पुलिस से तो शायद पूरी दुनिया डरती होगी, कब क्या बहाना निकालकर पुलिस स्टेशन के चक्कर लगवा दें पता नहीं। यहां तक भी ठीक होता अगर आप वहां से सही सलामत निकल आएं। पर अमूमन होता यह है कि एक बार इनके हत्थे चढ़ने के बाद लोग अपनी खैर मनाते ही रह जाते हैं। जो इनसे लड़कर निकल आए, उसपर भी अपनी बात मनवाकर निकले वह किसी सिकंदर से कम नहीं, ऐसा हमारा कोई अनुभव नहीं लेकिन फिल्मों में ऐसा देखा है। खैर फिल्मों को छोडि़ए, हम आपको रियल लाइफ सिकंदर की एक ऐसी कहानी बता रहे हैं जिसकी हिम्मत आपको गुदगुदाएगी तो सही पर साथ में हैरान भी कर देगी।

गर्मियों में सूर्य देवता के प्रकोप से बचने के लिए एक अदद कैप जरूरत भी है और यह किसी का शौक भी हो सकता है। पर रसोईघर में प्रयोग होने वाली लोहे की छलनी का कैप पहनकर घूमना तो दूर आप फोटो भी नहीं खिंचवाना चाहेंगे (कृपया फन के मोमेंट्स इससे बाहर रखें)। उसपर भी अगर बात आईडी प्रूफ या किसी ऐसे डॉक्यूमेंट की हो जिसपर एक बार दी हुई फोटो पूरी उम्र साथ रहने वाली हो, फिर तो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी आप बड़ी तैयारियों के साथ खिंचवाते हैं। लेकिन इस ऑस्ट्रेलियन मैन के अपने गन लाइसेंस के लिए खिंचवाए फोटो ने ऑस्ट्रेलिया पुलिस समेत सबको हैरत में डाल दिया।

एडिलेड शहर, ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले 30 वर्षीय गाय अल्बन ने बंदूक के लाइसेंस के लिए सिर पर पास्ता निचोड़ने वाली छलनी को कैप की तरह रखकर फोटो खिंचवाई. ऑस्ट्रेलियन पुलिस के पास जब यह अप्रूव होने के लिए गया तो लाइसेंस की तस्वीर देख वह हैरत में पड़ गई। अल्बन को बुलाकर उससे इस तरह की तस्वीर देने का कारण पूछा गया..और अल्बन का जवाब वाकई में लाजवाब था।

चर्च ऑफ फ्लाइंग स्पैगेटी मॉनस्टर का हवाला देते हुए अल्बन ने उसे अपने धर्म के लिए सिर पर पहनना जरूरी बताया। जब भी धर्म की बात आती है कोई कुछ नहीं कह सकता..तो ऑस्ट्रेलियन पुलिस भी इसपर कोई सवाल नहीं उठा सकती थी, इस तरह जिस ऑस्ट्रेलियन पुलिस के सामने बड़े रुतबे वाले लोग भी हैरान-परेशान होते हैं उस पुलिस को बड़ी आसानी से अल्बन ने उन्हें चुप करा दिया और इसी तस्वीर के साथ उसकी गन-लाइसेंस अप्रूव हुई। बाद में अल्बन ने अपने ड्राइविंग लाइसेंस में भी ऐसी ही फोटो लगाई और उसने यह भी माना कि वह थोड़ा फन करना चाहता था।

Wednesday, 18 June 2014

Woman Reunited With Missing Book After 66 Years

कहते हैं कि अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे चाहने वाले से मिलाने में जुट जाती है। यह बात तब सच साबित होती हुई दिखी, जब यहां की निवासी 80 वर्षीय महिला को उसके पिता से मिला उपहार खोने के 66 साल बाद वापस मिल गया। हुआ यूं कि जब वह 11 साल की थीं तब उसके पिता ने उपहार में एक किताब दी थी, साथ ही उस पर बेटी के नाम एक प्यार भरा संदेश भी लिखा।

लेकिन घर बदल जाने के चलते किताब बीच में कहीं खो गई। वर्षो बाद महिला ने एक दिन इस किताब के बारे में रेडियो में सुना और अपनी बेटी से किताब की प्रति तलाशने को कहा। बेटी ने भी मां का किताब के प्रति लगाव देखते हुए, पूरे जोर-शोर से तलाश शुरू कर दी। आखिरकार किताब एक दुकान पर मिल गई। लेकिन इसमें सबसे हैरत की बात यह थी कि यह वही किताब थी जो खो गई थी। 66 साल बाद पिता का आशीर्वाद वापस पाकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था।

Source:  Hindi News

Tuesday, 17 June 2014

The desire for adventure made​con

नौकरी से सेवानिवृत होने के बाद बोझिल-सी लगने वाली जिंदगी को तरोताजा रखने और खुद को व्यस्त रखने के लिए हर व्यक्ति नए तरीके खोजता रहता है, लेकिन यहां 70 वर्षीय एक दंपति ने रिटायरमेंट के बाद जीवन में रोमांच भरने के लिए चोरी करना शुरू किया। 

वह भी किसी बैंक या घर में नहीं बल्कि चर्च में। उन्होंने यह काम लगभग एक वर्ष तक किया और धन इकट्ठा किया। इस काम को अंजाम भी बेहद चालाकी से दिया गया, जिसमें महिला चोरी करती और उसका पति चर्च के बाहर खड़े होकर निगरानी करता था। 

अधिक आयु के चलते किसी को इन पर शक भी नहीं हुआ। लेकिन हाल ही में दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए और उनके इस रोमांच का अंत हो गया।

Source: Hindi News

Saturday, 31 May 2014

Purchased ten million Car in ten bucks

दस रुपये में कार खरीद लेना कोरी कल्पना जैसा लगता है, लेकिन यहां के एक व्यक्ति ने अपनी तिकड़म से इसे सच कर दिखाया। दरअसल वह एक लाख युआन (तकरीबन दस लाख रुपये) की कार को एक युआन (तकरीबन दस रुपये) के बिल पर खरीदना चाहता था। 

 जिसके लिए उसने तरीका निकाला कि वह बिल दस रुपये का लेगा और बाकी की रकम नगद में देगा। इस तरीके को सुन कार शोरूम वाले भी तैयार हो गए। लेकिन पूरे मसले में पेंच तब फंसा जब व्यक्ति ने बाकी धनराशि के सिक्के शोरूम वालों को थमा दिए।

सिक्कों को देख सभी हैरान रह गए। फिर भी सभी कर्मचारी इस काम में जुट गए और कार का भावी मालिक सोफे पर बैठ डिलीवरी मिलने का इंतजार करने लगा। गिनती शुरू हुई और आधी रकम गिनने में पूरा दिन लग गया। कर्मचारियों का बुरा हाल देख आखिर में उसे दया आ गई और उसने बाकी रकम की गिनती रुकवाकर क्रेडिट से बिल अदा किया।

Source: Hindi News

Friday, 25 April 2014

Canadian woman receives letter in the post 45 years after it was sent

देर आए मगर दुरुस्त आए। यह कहावत कनाडा के डाक विभाग पर पूरी तरह से ठीक बैठती है। क्योंकि यहां के डाक विभाग ने एक अधूरे पते वाले पत्र को सही हाथों तक पहुंचाने में 45 साल लगा दिए। 

हुआ यूं कि एक महिला ने 1969 में अपनी बहन को एक पत्र भेजा। लेकिन पत्र पर लिखे पते में नाम और शहर के अलावा अन्य जानकारियां गलत थी। इस कारण यह पत्र उस समय पते पर नहीं पहुंचा। 

लंबे समय बाद जब पत्र पाने वाले ने किसी अन्य वजह से अपना ठिकाना बदलकर डाक विभाग को सूचित किया कि अब इस पते पर आने वाली डाक को उसके नए पते पर भेजें तो डाक विभाग द्वारा सालों से पड़ी उस पाती के मालिक की अनायास पहचान कर ली गई। विभाग ने पत्र पाने वाले को पत्र के साथ एक नोट लिखकर भी भेजा। हालांकि इसमें चार दशकों से अधिक की हुई देरी के लिए खेद नहीं व्यक्त किया गया था बल्कि पत्र के खस्ताहाल हो जाने की स्थिति पर जरूर खेद प्रकट किया गया था।

Source: Hindi News