Business Updates

Jagran.com Breaking World Hindi News

Jagran.com Breaking Sports Hindi News

Showing posts with label dowry. Show all posts
Showing posts with label dowry. Show all posts

Monday, 30 December 2013

Facebook Like million in dowry demands

सना। शादी में दहेज के तौर पर अक्सर धन-दौलत और जेवरात की मांग की जाती है। लेकिन यहां पेशे से लेखक एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की मेहर के लिए लड़के से फेसबुक पर दस लाख लाइक की मांग की है। जी हां, पिता ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि ऐसा होने पर ही वह अपनी बेटी की शादी उसके साथ कराएंगे। दूसरी ओर दूल्हा बनने के लिए लड़का पूरी मेहनत के साथ इस काम में लग गया है। अब तक उसे तीस हजार लाइक भी मिल चुके हैं। लड़की के पिता ने यह अजीबोगरीब मांग दरअसल लड़के को परखने के लिए की है। यमन जैसे देश में अभी बहुत कम लोग ही इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। लिहाजा दस लाख लाइक की फरमाइश को पूरा करना लड़के के लिए आसान बात नहीं है। फिलहाल भावी दूल्हा और दुल्हन के साथ सभी नाते-रिश्तेदार इस रोचक मांग के पूरा होने का इंतजार कर रहे है।

Read more Hindi News from Odd News.