Business Updates

Jagran.com Breaking World Hindi News

Jagran.com Breaking Sports Hindi News

Showing posts with label bet. Show all posts
Showing posts with label bet. Show all posts

Wednesday, 15 January 2014

Drunk Russians each cut off an ear after both lose arm-wrestling bet

मॉस्को। नशे में चूर कोई व्यक्ति कब क्या कर जाए न उसे पता होता है, न वहां मौजूद लोगों को। ऐसा ही हैरान कर देने वाला कारनामा यहां दो दोस्तों ने नशे में कर डाला। हुआ यूं कि दोनों क्रिसमस के जश्न में जाम पर जाम चढ़ाए जा रहे थे। इसी बीच दोनों ने पंजा लड़ाने का खेल शुरू किया, लेकिन शर्त यह रखी कि जो भी हार जाए, वह अपना एक कान खुद काट दे। बस फिर क्या था, खेल शुरु हुआ और दोनों में से एक दोस्त हार गया। शर्त के मुताबिक उसने अपना एक कान भी काट दिया। तभी थोड़ी देर बाद अपना कान काट चुके व्यक्ति ने एक बाजी और खेलने की इच्छा जाहिर की। दूसरी बाजी में दूसरा दोस्त हार गया और उसने भी एक कान खुद काट दिया। थोड़ी देर बाद दोनों दर्द के मारे चिल्लाने लगे और फौरन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


Read more Hindi News from Odd New