मॉस्को। नशे में चूर कोई व्यक्ति कब क्या कर जाए न उसे पता होता है, न वहां मौजूद लोगों को। ऐसा ही हैरान कर देने वाला कारनामा यहां दो दोस्तों ने नशे में कर डाला। हुआ यूं कि दोनों क्रिसमस के जश्न में जाम पर जाम चढ़ाए जा रहे थे। इसी बीच दोनों ने पंजा लड़ाने का खेल शुरू किया, लेकिन शर्त यह रखी कि जो भी हार जाए, वह अपना एक कान खुद काट दे। बस फिर क्या था, खेल शुरु हुआ और दोनों में से एक दोस्त हार गया। शर्त के मुताबिक उसने अपना एक कान भी काट दिया। तभी थोड़ी देर बाद अपना कान काट चुके व्यक्ति ने एक बाजी और खेलने की इच्छा जाहिर की। दूसरी बाजी में दूसरा दोस्त हार गया और उसने भी एक कान खुद काट दिया। थोड़ी देर बाद दोनों दर्द के मारे चिल्लाने लगे और फौरन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Jagran.com Breaking World Hindi News
Jagran.com Breaking Sports Hindi News
Showing posts with label ear. Show all posts
Showing posts with label ear. Show all posts
Wednesday, 15 January 2014
Monday, 13 January 2014
Australian man has 2cm cockroach removed from his ear
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के कान से दो सेंटीमीटर लंबा कॉकरोच (तिलचट्टा) निकाला। कान में तेज दर्द के बाद जब हेनडिक हेलमर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर यह देखकर हैरान रह गए कि कॉकरोच ने उनके कान में अपना घर बना रखा था। काफी प्रयासों के बाद उसे चिमटी की सहायता से बाहर निकाला जा सका। डार्विन के रहने वाले हेलमर ने अपने कान में घुसे कॉकरोच को निकालने की काफी कोशिश की थी।
उन्होंने वैक्यूम क्लीनर का भी इस्तेमाल किया लेकिन दर्द बढ़ने के बाद उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, किसी मनुष्य के कान से सबसे बड़ा कॉकरोच निकलने का रिकॉर्ड अनाधिकारिक तौर पर हेलमर के नाम हो गया है। रॉयल डार्विन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उनके कान में तेल डाला ताकि कॉकरोच बाहर निकल जाए लेकिन दस मिनट बाद ही वह मर गया। इसके बाद उसे चिमटी से बाहर निकाल लिया गया।
Read more Hindi News from Odd News
Subscribe to:
Posts (Atom)